तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
हैदराबाद, तीन अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक राज्य को 'दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी' के रूप में विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित 'एशियन टेक्सटाइल्स कॉन्फ्रेंस 2026' (एटेक्सकॉन) को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कपड़ा उद्योग को बेहतरीन बुनियादी ढांचा, भूमि, बिजली, पानी और विशेष वित्तीय छूट दे रही है।
वस्त्र राजधानी का सीधा अर्थ ऐसे बड़े औद्योगिक केंद्र से है जहां कपड़ों का बड़े पैमाने पर उत्पादन, व्यापार और निर्यात होता है।
रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार की 'तेलंगाना राइजिंग 2047' योजना का लक्ष्य देश की आजादी के सौवें वर्ष तक राज्य की अर्थव्यवस्था को तीन हजार अरब डॉलर तक पहुंचाना है, जिसमें वस्त्र उद्योग की बड़ी भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना देश में कपास के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है और यहां का कपास अपनी गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। सरकार ने इसके लिए वारंगल में विश्व स्तरीय 'काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क' स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य में 'हरित वस्त्र केंद्र' स्थापित किए जाएंगे।
भाषा सुमित पाण्डेय
पाण्डेय
लेखक के बारे में
Web Title: तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm