BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
Bhasha
Published: 03 Apr 2026 | 3:48 pmModified: 03 Apr 2026 | 3:48 pm

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय चाहता है कि सभी विभाग छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामलों को वापस लेने पर विचार करें, ताकि 'जन विश्वास' संशोधन विधेयक के अनुरूप न्यायपालिका पर बोझ कम हो और जीवन की सुगमता को बढ़ाया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही।

संसद ने कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने और लोगों के उत्पीड़न को रोकने के लिए 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन करने और लगभग 1,000 छोटे अपराधों को फौजदारी की श्रेणी से बाहर करने के लिए बृहस्पतिवार को 'जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कानून में हो रहे बदलावों के कारण इन सभी प्रावधानों की समीक्षा की जा सकती है। हम कानून मंत्रालय के साथ भी यह मुद्दा उठाएंगे और यह तय करेंगे कि संबंधित विभागों को इस बारे में किस तरह अवगत कराया जाए। ''

उन्होंने कहा कि अदालतों पर बोझ कम करने के सामान्य अभियान के तहत, सरकार ने सभी विभागों को लंबित मामलों की समीक्षा करने और जहां संभव हो वहां मुकदमा वापस लेने की सलाह दी है।

इसके साथ ही भाटिया ने कहा, ''सभी लंबित मामलों की समीक्षा के लिए पहले से ही एक सामान्य परामर्श मौजूद है। जहां भी विभागों को लगता है कि मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। वे उन्हें वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन कर सकते हैं।''

जन विश्वास संशोधन विधेयक पारित होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अनुमान के मुताबिक छोटे अपराधों से संबंधित पांच करोड़ अदालती मामले लंबित हैं, जिनमें से अधिकांश को कभी अदालत में जाना ही नहीं चाहिए था।

गोयल ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अभियोजक नए प्रावधानों के आधार पर अदालतों से इन्हें बंद करने का अनुरोध करके इन सबका समाधान कर सकते हैं, ताकि पुराने मामलों में बड़ी राहत दी जा सके। अदालतों से हमारा अनुरोध होगा कि वे उन छोटे अपराधों पर निर्णय लें और उन्हें समाप्त करें।''

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केंद्रीय स्तर पर सभी कानूनों की दोबारा समीक्षा के लिए आने वाले सुझावों को लेकर खुली सोच रखती है।

उन्होंने कहा, “12 राज्यों ने अपने-अपने ‘जन विश्वास’ विधेयक लाकर राज्य कानूनों में अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने की पहल की है। मैं बाकी राज्यों से भी अपील करता हूं कि वे इसका अनुसरण करें और छोटे-मोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने पर विचार करें।”

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

People also search for:Ministry of Public Trust
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm