बिग एफएम का रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम, तीन साल में 4,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

बिग एफएम का रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम, तीन साल में 4,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

बिग एफएम का रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम, तीन साल में 4,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
Modified Date: March 3, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: March 3, 2026 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) रेडियो नेटवर्क बिग एफएम ने रियल एस्टेट कारोबार में कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने बिग एफएम रियल्टी ब्रांड नाम से इस क्षेत्र में कदम रखते हुए अगले तीन साल में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि अपनी पहली प्रमुख परियोजना के तहत कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में लखनऊ–बहराइच रोड पर लगभग 300 करोड़ रुपये में 80 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। इस परियोजना से करीब 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

यह बड़े स्तर की मिश्रित उपयोग वाली टाउनशिप परियोजना होगी, जिसमें प्रीमियम प्लॉट विकास, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे।

बयान के अनुसार, परियोजना के पहले चरण के तहत 15 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू हो गया है और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। पूरी परियोजना तीन से चार साल में पूरी होने की संभावना है।

कंपनी ने प्रमुख स्थानों पर विस्तार की योजना बनाई है और अगले तीन वर्षों में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

परियोजना की जानकारी देते हुए बिग एफएम रियल्टी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “बिग एफएम रियल्टी की शुरुआत हमारे विकास और बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है…। बहराइच अपनी रणनीतिक स्थिति और विकास संभावनाओं के कारण हमारे लिए एक बड़ा अवसर है और यह परियोजना हमारे व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में