Shahdol Wedding News: स्टेज पर दूल्हे को देख दुल्हन के बदले तेवर, स्टेज में ही वरमाला से पहले ही तोड़ दी शादी, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे

Shahdol Wedding News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Shahdol Wedding News: स्टेज पर दूल्हे को देख दुल्हन के बदले तेवर, स्टेज में ही वरमाला से पहले ही तोड़ दी शादी, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे

shahdol news/ image source: ibc24

Modified Date: April 30, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वरमाला के समय दुल्हन का इनकार
  • बारात बिना दुल्हन लौटी वापस
  • स्टेज पर अचानक बदला फैसला

Shahdol Wedding News: शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि दुल्हन द्वारा शादी से इनकार करने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

wedding drama madhya pradesh: क्या है पूरा मामला ?

मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार को गोहपारू से ब्योहारी बारात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया और द्वारचार की पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और थोड़ी देर में दुल्हन भी सहेलियों के साथ वहां आई। वरमाला होने ही वाली थी कि दुल्हन कुछ देर तक दूल्हे को गौर से देखने के बाद अचानक स्टेज से उतर गई, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

varmala incident viral: दुल्हन ने बताया ये कारण

परिजनों ने जब दुल्हन से शादी से इनकार का कारण पूछा तो उसने कहा कि जिससे रिश्ता तय हुआ था, यह वह लड़का नहीं है। दुल्हन के इस बयान के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। रिश्तेदारों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां लिखित सहमति के बाद शादी नहीं करने का फैसला लिया गया और बिना किसी विवाद के दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।