प. बंगाल में बड़ा निवेश आएगा, राज्य को फिर से स्थापित करने में पूरा देश सहयोग को तैयार: मुख्यमंत्री
प. बंगाल में बड़ा निवेश आएगा, राज्य को फिर से स्थापित करने में पूरा देश सहयोग को तैयार: मुख्यमंत्री
कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 22 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा क्योंकि पिछली वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में राज्य को हुए काफी नुकसान के बाद इसको फिर से स्थापित करने के लिए पूरा देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का समर्थन करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोलकाता के न्यू टाउन में अदाणी समूह के 2,000 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को शुरू होगा। उन्होंने कहा, ‘‘गौतम अदाणी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘बंगाल में बड़े निवेश होंगे और सभी प्रमुख निवेशक यहां आएंगे। वाम दलों और पिछली ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया है। पूरा देश बंगाल को फिर से खड़ा करने के लिए भाजपा सरकार का समर्थन करने को तैयार है। मुझे सभी से यह प्रतिबद्धता मिली है।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


