बायोकॉन का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36 प्रतिशत बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पर

बायोकॉन का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36 प्रतिशत बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पर

बायोकॉन का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36 प्रतिशत बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 5, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: August 5, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) बायोकॉन लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 53.36 प्रतिशत बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये हो गया।

बायोकॉन लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली यानी अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 89.2 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 4,390.5 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,021.6 करोड़ रुपये थी।

बायोकॉन लिमिटेड के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 4,249.4 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,907.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसके जैव-औषधि कारोबार से होने वाली आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रमुख बाजारों में हाल में पेश किए गए जैव-समान और जेनेरिक उत्पादों की मजबूत मांग से यह वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, ‘‘बायोकॉन ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अपने रणनीतिक निवेशों को टिकाऊ वृद्धि और दीर्घकालिक मूल्य सृजन में बदलने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ की है।’’

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में