बायोकॉन का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 56.8 प्रतिशत घटकर 198.6 करोड़ रुपये

बायोकॉन का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 56.8 प्रतिशत घटकर 198.6 करोड़ रुपये

बायोकॉन का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 56.8 प्रतिशत घटकर 198.6 करोड़ रुपये
Modified Date: May 8, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: May 8, 2026 9:55 am IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) बायोकॉन लिमिटेड का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 56.8 प्रतिशत घटकर 198.6 करोड़ रुपये रहा। नई श्रम संहिता के प्रभाव सहित विभिन्न मदों पर 80.4 करोड़ रुपये के असाधारण व्यय के कारण मुनाफा घटा है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में लाभ 459.4 करोड़ रुपये रहा था।

बायोकॉन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 4,516.6 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 4,417 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 3,987.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,241.2 करोड़ रुपये हो गया।

बायोकॉन के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 50 पैसे के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 368.8 करोड़ रुपये रह गया जो 2024-25 में 1,429.4 करोड़ रुपये था। राजस्व 15,261.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,927 करोड़ रुपये हो गया।

बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, ‘‘ जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद बायोकॉन ने 2025-26 को मजबूत तरीके से समाप्त किया। पिछले वर्ष जेनेरिक लेनालिडोमाइड बिक्री के एकबारगी प्रभाव को छोड़कर हमने परिचालन राजस्व में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ मुनाफे में विस्तार हासिल किया।’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में