ब्लैकबॉड ने हैदराबाद में खोला दूसरा कार्यालय, बढ़ाएगी कर्मचारियों की संख्या
ब्लैकबॉड ने हैदराबाद में खोला दूसरा कार्यालय, बढ़ाएगी कर्मचारियों की संख्या
हैदराबाद, 26 अगस्त (भाषा) अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ब्लैकबॉड ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने तेलंगाना में अपना दूसरा कार्यालय शुरू किया है।
हैदराबाद के ‘फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट’ में कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर ब्लैकबॉड इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव गजरिया ने बुधवार को कहा कि भारत में कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि नया कार्यालय मुख्य रूप से ग्राहक सेवाओं के साथ उत्पाद विकास और कंपनी के वैश्विक परिचालन को सहयोग देगा।
गैर-लाभकारी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) से जुड़े संगठनों के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली ब्लैकबॉड ने कहा कि भारत में उसका विस्तार कृत्रिम मेधा (एआई) और क्लाउड प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


