बीएलएस ई-सर्विसेज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 6.3 प्रतिशत बढ़कर 18.6 करोड़ रुपये
बीएलएस ई-सर्विसेज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 6.3 प्रतिशत बढ़कर 18.6 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) प्रौद्योगिकी आधारित डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.3 प्रतिशत बढ़कर 18.6 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 17.5 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय 23.3 प्रतिशत बढ़कर 309.8 करोड़ रुपये हो गई जो 2025-26 की समान तिमाही में 251.2 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 304.1 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 244 करोड़ रुपये थी।
पहली तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 7.9 प्रतिशत बढ़कर 26.9 करोड़ रुपये रही जो 2025-26 की समान तिमाही में 24.9 करोड़ रुपये थी।
बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने पहली तिमाही में अपने प्रमुख कारोबारों और डिजिटल नागरिक सेवा गतिविधियों में मजबूत वृद्धि के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित बैंकिंग प्रौद्योगिकी कंपनी अत्याति टेक्नोलॉजीज का 100 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इससे अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
भाषा
योगेश रमण
रमण
रमण

Facebook


