ब्लू डार्ट अगले साल से भारत में शुल्क में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी
ब्लू डार्ट अगले साल से भारत में शुल्क में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में अपने सामान भेजने के शुल्क (शिपमेंट चार्ज) में 9-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी, जो अगले साल एक जनवरी से लागू होगी।
ब्लू डार्ट हर साल अपनी कीमतों की समीक्षा करती है ताकि परिचालन लागत में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखा जा सके।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू डार्ट के घरेलू पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी 9-12 प्रतिशत के बीच होगी, जो उत्पाद पर निर्भर करेगा।’’
कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बदलाव परिचालन लागत में बदलाव को दर्शाता है और सेवा की गुणवत्ता और नेटवर्क क्षमताओं में लगातार निवेश का समर्थन करता है।
ब्लू डार्ट के प्रबंध निदेशक, बाल्फोर मैनुअल ने कहा कि बदलते वैश्विक रुख माहौल के बीच इस मांग को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी और नेटवर्क क्षमता में लगातार निवेश की जरूरत है।
ब्लू डार्ट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, दीपांजन बनर्जी ने कहा, ‘‘कीमतों में यह सोच-समझकर किया गया बदलाव हमें अपने घरेलू पोर्टफोलियो में डिलिवरी की विश्वसनीयता, गति और सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगा।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: ब्लू डार्ट अगले साल से भारत में शुल्क में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm