बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की पहली तिमाही की बिक्री रिकॉर्ड 4,567 इकाई पर

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की पहली तिमाही की बिक्री रिकॉर्ड 4,567 इकाई पर

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की पहली तिमाही की बिक्री रिकॉर्ड 4,567 इकाई पर
Modified Date: April 8, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: April 8, 2026 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने चालू कैलेंडर साल की पहली तिमाही के दौरान 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी सबसे अधिक 4,567 वाहनों की बिक्री दर्ज की है। जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़त जारी रही। अब कंपनी की हर चौथी कार इलेक्ट्रिक है। भारत के लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है। कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी पहली तिमाही में 26 प्रतिशत रही।

कंपनी के पास इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जिसमें बीएमडब्ल्यू आई7, बीएमडब्ल्यू आईएक्स, बीएमडब्ल्यू आई5, बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस, मिनी कंट्रीमैन ई, मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 जैसी कारें और बीएमडब्ल्यू सीई 04 व बीएमडब्ल्यू सीई 02 जैसे दोपहिया वाहन शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि वह वर्ष 2026 में 27 नए उत्पाद बाजार में उतारेगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने 2026 में बेहद मजबूत स्थिति में प्रवेश किया है। हमने व्यापक आर्थिक और भूराजनीतिक बाधाओं के बावजूद ठोस दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए अब तक की सबसे अधिक पहली तिमाही की बिक्री हासिल की है।’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में