बीएमडब्ल्यू इंडिया एक अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी

Ads

बीएमडब्ल्यू इंडिया एक अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 06:45 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक अप्रैल से अपनी गाड़ियों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी लॉजिस्टिक्स और सामग्रियों की बढ़ती लागत और रुपये के गिरते मूल्य के असर को कम करने के लिए की जा रही है।

जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी बीएमडब्ल्यू और मिनी वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘हालांकि, लॉजिस्टिक्स और सामग्रियों की बढ़ती लागत के साथ-साथ रुपये में आ रही गिरावट के असर को कम करने के लिए, हम एक अप्रैल, 2026 से हम अपनी पूरी श्रृंखला में कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बदलाव से यह सुनिश्चित होता है कि कंपनी ग्राहकों की उम्मीद के मुताबिक बेजोड़ प्रदर्शन, अत्याधुनिक नवाचार और विश्व-स्तरीय सेवा देना जारी रखे।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया और आडी इंडिया पहले ही अगले महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय