Raisen Crime News रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देवर ने अपनी ही भाभी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
चाय बनाने पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सलामतपुर के खोहा गांव का है। बताया जा रहा है कि घर पर मृतका, उसका आठ साल का बेटा और देवर मौजूद थे, वहीं परिजन और पति खेत गए हुए थे। Raisen Crime News बताया जा रहा है कि महिला घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान देवर रामू मालवीय ने भाभी से चाय बनाने को कहा, लेकिन जब भाभी ने चाय बनाने से मना किया, तभी आरोपी ने अपने भतीजे के सामने ही भाभी पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आरोपी ने महिला पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। Raisen Crime News घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया, आरोपी को गिरफ्तार किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।