ओस्लो (नॉर्वे), 19 मार्च (भाषा) फुटबॉल सुपरस्टार अर्लिंग हालैंड नॉर्वे चेस और उसके नए लांच हुए ‘टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर’ में एक रणनीतिक निवेशक बन गए हैं।
नॉर्वे चेस ने ‘टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर’ लांच करके एक बड़ा कदम उठाया है जिसे अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने कम से कम 16 साल के लिए मंजूरी दी है।
नॉर्वे के कारोबारी मैनमोर्टेन बोर्गे के साथ मिलकर मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर हालैंड ने ‘चेस मेट्स’ नाम की एक कंपनी बनाई है जो नॉर्वे चेस की मालिक होगी।
भाषा
नमिता
नमिता