Bonus Share News: निवेशकों के लिए डबल फायदा! 731% रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर
Bonus Share News: निवेशकों के लिए डबल फायदा! 731% रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर

(Bonus Share News, Image Source: Meta AI)
- बोनस शेयर अनुपात: 3:2
- पहली बार बोनस शेयर जारी
- 5 साल में 731% का जबरदस्त रिटर्न
Bonus Share News: कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी नवकार अर्बन स्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 7 मार्च 2025 को हुई बैठक में यह फैसला लिया। बोनस शेयर का अनुपात 3:2 रखा गया है, यानी हर 2 शेयर पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे। यह कंपनी के इतिहास का पहला बोनस इश्यू होगा।
बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट और वितरण
कंपनी ने 17 अप्रैल को शेयर बाजार को जानकारी दी कि बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड तारीख 24 अप्रैल 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे। इसका मतलब है कि निवेशकों को 23 अप्रैल तक शेयर खरीदने होंगे, ताकि वे डीमैट में 24 को दिखें। बोनस शेयरों का वितरण 25 अप्रैल 2025 को किया जाएगा और कंपनी कुल 33.66 करोड़ शेयर बांटेगी।
शेयर पर बढ़ी निगरानी
नवकार अर्बन स्ट्रक्चर के शेयर फिलहाल ESM स्टेज-1 के तहत हैं, यानी इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह निगरानी तब लगती है जब किसी शेयर में असामान्य गतिविधि देखी जाती है, ताकि निवेशकों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बावजूद कंपनी ने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है।
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?
बुधवार को नवकार अर्बन स्ट्रक्चर का शेयर बीएसई पर 14.39 रुपये पर कारोबार करता दिखा। हाल के दिनों में शेयर में थोड़ी गिरावट रही 1 हफ्ते में 3%, 2 हफ्ते में 7% और 3 महीनों में 10%। लेकिन इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 22% का उछाल आया है। 1 साल में 50%, 2 साल में 95% और पिछले 5 सालों में इसने 731% तक का शानदार रिटर्न दिया है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल 2025 है और वितरण 25 अप्रैल 2025 को होगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bonus Share News: Double benefit for investors! The company giving 731% return will distribute bonus shares
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm