शह मात The Big Debate: हंगामे की भेंट चढ़ा राज्यपाल का अभिभाषण? पहले दिन मचा सियासी रण, विपक्ष ने किया वार, सीएम ने किया तीखा पलटवार
MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की हंगामेबाजी देखने को मिली।

शह मात The Big Debate/ Image Source- IBC24
- सोमवार 16 फरवरी से शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र।
- बजट सत्र के शुरुआत में हुआ राज्यपाल का अभिभाषण।
- ज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया जमकर हंगामा।
शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की हंगामेबाजी देखने को मिली। जिसके चलते एमपी का सियासी टेम्प्रेचर बढ़ गया है। दऱअसल, विधानसभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। (शह मात The Big Debate) जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ आगामी लक्ष्यों के बारे में सदन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक विरोध के लिए उठ खड़े हुए। इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड समेत कई मुद्दों पर राज्यपाल को ही घेरने लगे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें रोका, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। अभिभाषण खत्म होने के बाद उमंग सिंघार ने माइक बंद करने के आरोप लगाए।
शह मात The Big Debate: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस ने जहां जमकर बवाल काटा, आरोपों के तीर चलाए, तो विपक्ष पर तीखा पलटवार (शह मात The Big Debate) करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि- राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करना संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है। कांग्रेस की हालत नाच ना जाने आंगन टेढ़ा जैसी हो गई है।
शह मात The Big Debate: 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के पहले दिन हुए हंगामे से साफ है कि- बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सियासी उबाल देखने को मिल सकता है, लेकिन सवाल ये कि- कांग्रेस का राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करना, क्या संसदीय गरिमा को चोट पहुंचाना नहीं है? सवाल ये कि- जब राज्यपाल के अभिभाषण और बजट सत्र (शह मात The Big Debate) पर खुलकर चर्चाएं होनी हैं, ऐसे में विरोध का ये तरीका क्या अराजक सोच को दर्शाता है? और पक्ष-विपक्ष के इतर सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या इन तौर तरीकों से जनता का कोई भला हो सकता है?
https://youtu.be/ZOMWPE-qKws?si=lRw1lmhybcwrGZMp
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News: जेल से भागे तीन नाबालिग, दो पाकिस्तानी भी शामिल, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला
- Betul Murder Case : इश्क... धोखा और मौत का गड्ढा! मिलने का दबाव बना रहा था प्रेमी, तो महिला ने मां-बाप के साथ मिलकर रच डाली ऐसी खौफनाक साजिश
- Religious Preachers Banned: छत्तीसगढ़ के इन गांवों में बाहरी धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक! सुप्रीम कोर्ट ने माना सही, कहा- ये ग्राम सभाओं का वैधानिक अधिकार
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: MP Budget Session 2026
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm