ब्रिक्स नेताओं ने सीमा पार भुगतानों को तेज और सुरक्षित बनाने का किया आह्वान

ब्रिक्स नेताओं ने सीमा पार भुगतानों को तेज और सुरक्षित बनाने का किया आह्वान

ब्रिक्स नेताओं ने सीमा पार भुगतानों को तेज और सुरक्षित बनाने का किया आह्वान
Modified Date: September 12, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: September 12, 2026 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक उपायों का आह्वान किया। गौरतलब है कि यह समूह वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ में इस समूह ने सदस्यों के बीच व्यापार को समर्थन देने के लिए अधिक आत्मनिर्भर ब्रिक्स बीमा परिवेश तैयार करने, ब्रिक्स की सामूहिक क्षमता का उपयोग करने और पुनर्बीमा क्षमताओं को बढ़ाने पर आगे चर्चा की आवश्यकता को स्वीकार किया।

इस संबंध में घोषणापत्र में कहा गया कि सदस्यों ने गुजरात के गिफ्ट सिटी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में ‘ब्रिक्स रिस्क लैब’ की स्थापना के भारत के प्रस्ताव पर चर्चा को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की है।

घोषणापत्र में कहा गया, ”हम संबंधित हितधारकों (जिसमें ब्रिक्स देशों के नियामक और पुनर्बीमा कंपनियां शामिल हैं) की स्वैच्छिक भागीदारी के साथ ब्रिक्स सदस्यों की बीमा क्षमता बढ़ाने के लिए आगे होने वाली चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

नेताओं ने प्रभावी सीमा पार भुगतान तंत्र के लिए व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में ब्रिक्स पेमेंट टास्क फोर्स (बीपीटीएफ) के प्रयासों की सराहना की, जो ब्रिक्स सीमा पार भुगतान पहल पर कजान और रियो घोषणापत्रों में दिए गए मार्गदर्शन पर आधारित है।

नेताओं ने सहमति जताई कि बीपीटीएफ ब्रिक्स देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए ऐसे व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा जारी रखेगा, जो तेज, कम लागत वाले, अधिक सुलभ, प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित हों।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में