बजट 2026-27: असम को कर हस्तांतरण के रूप में मिलेंगे लगभग 50,000 करोड़ रुपये
बजट 2026-27: असम को कर हस्तांतरण के रूप में मिलेंगे लगभग 50,000 करोड़ रुपये
गुवाहाटी, दो फरवरी (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में असम को कर हस्तांतरण के अपने हिस्से के रूप में लगभग 50,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया था। बयान में कहा गया कि केंद्रीय बजट के तहत असम को होने वाले कुल केंद्रीय हस्तांतरण में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
असम को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कर हस्तांतरण के रूप में 49,725 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सहायता अनुदान 29,548 करोड़ रुपये का होगा।
मंत्रालय के अनुसार, 2014 से अब तक असम को कर हस्तांतरण के माध्यम से लगभग 3.12 लाख करोड़ रुपये और सहायता अनुदान के रूप में 2.49 लाख करोड़ रुपये मिले हैं, जो केंद्र के निरंतर वित्तीय समर्थन को दर्शाता है।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय

Facebook


