सोना सुधरा, चांदी फिसली, जानिए क्या है कीमत
सोना सुधरा, चांदी फिसली, जानिए क्या है कीमत
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख के बाद भी स्थानीय लिवाली के चलते दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 150 रुपए सुधार हुआ। सोना अब 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। जबकि क्वाइन प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी 150 रुपए फिसलकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कारोबारियों की मानें तो हाजिर बाजार में लोकल आभूषण कारोबारियों की लिवाली के कारण सोने की कीमत में तेजी आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव रहा।
ग्लोबल मार्केट को देखें तो सिंगापुर में सोना 0.22% गिरकर 1,220.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.32% गिरकर 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रही।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


