सोने में हल्का सुधार, चांदी दबाव में, जानिए कीमतें
सोने में हल्का सुधार, चांदी दबाव में, जानिए कीमतें
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कमजोर नजर आ रहे रुख के बाद्वजूद लोकल डिमांड के चलते दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में हल्की बढ़त रही। सोना आज 50 रुपए चढ़कर 30,485 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी पर ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख का असर देखा गया। चांदी आज 150 रुपए गिरकर 38,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को चांदी 39,000 रुपए किलोग्राम पर थी।
कारोबारियों की मानें तो हाजिर बाजार में लोकल ज्वेलर्स की लिवाली से सोने की कीमतों में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख से से यह सुधार ज्यादा नहीं रहा। ग्लोबल मार्केट को देखें तो सिंगापुर में सोना 0.05% के नुकसान से 1,206.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.03% के नुकसान से 15.28 डॉलर प्रति औंस रही।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोने का आयात महंगा हुआ है। इससे तेजी के रुख को समर्थन मिला।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


