सोना चमका, चांदी चढ़ी, जानिए कीमत
सोना चमका, चांदी चढ़ी, जानिए कीमत
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद लोकल डिमांड में बढ़त आने के कारण सोने की कीमत में मामूली सुधार हुआ। सोना अब 200 रुपए ऊपर चढ़कर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसी तरह चांदी भी 360 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो लंदन और न्यूयॉर्क में शुरुआती गिरावट के बाद सोना हाजिर 4.55 डॉलर की तेजी के साथ 1,213.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें : 15 दिनों में दूसरी बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, कई मुद्दों पर बनेगी रणनीति
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर प्रति औंस की बढ़त में 1,221.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.07 डॉलर ऊपर चढ़कर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रही।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


