सोना 30 रुपए टूटा, चांदी 335 रुपए गिरी, जानिए कीमत
सोना 30 रुपए टूटा, चांदी 335 रुपए गिरी, जानिए कीमत
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख के साथ लोकल ज्वेलर्स की ओर से मांग कम होने की वजह से मंगलवार को दिल्ली सराफा मार्केट में सोने के भाव में 30 रुपए की गिरावट आई। सोना अब 30,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन उत्पादकों की मांग घटने के चलते चांदी में भी 335 रूपए की गिरावट रही। चांदी की कीमत अब 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम है।
बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में भी अभी गिरावट का दौर चल रहा है। ग्लोबल मार्केट में भी सोमवार को सोना 17 महीने के निचल स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार को देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 1.49% टूटकर से 1,193.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.03% के नुकसान से 14.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी दे सकते हैं कई सौगातें, जानिए किसे क्या मिल सकता है
माना जा रहा है कि त्यौहारी सीजन शुरु होते तक सराफा मार्केट की स्थिति कमोबेश उतार-चढ़ाव वाली बनी रहेगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


