वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का असर, सोना चमका, चांदी स्थिर

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का असर, सोना चमका, चांदी स्थिर

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का असर, सोना चमका, चांदी स्थिर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 31, 2018 11:36 am IST

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए के और नीचे उतरने के कारण शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव में 140 रुपए की वृद्धि हुई। सोना अब 31,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। सोने की यह कीमत 11 जुलाई के बाद उच्चतम स्तर है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड सामान्य होने की वजह से 38,300 रुपए पर स्थिर रही।

कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सोने की मांग में तेजी आई है। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन के अन्य उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाने के संकेत देना एक वजह है। इसके चलते निवेशक अब सोने की ओर ज्यादा आकृष्ट हो रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में