सोना स्थिर, चांदी में उछाल, जानिए कीमत
सोना स्थिर, चांदी में उछाल, जानिए कीमत
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में उछाल के बावजूद मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्थिर रहा। सोना अभी 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। इसके पीछे स्थानीय डिमांड का कम होना कारण रहा। जबकि इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी 380 रुपए की उछाल के साथ 37,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ग्लोबल स्तर पर सोने में तेजी के पीछे दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर होना कारण बना। लंदन का सोना हाजिर 6.90 डॉलर चढ़कर 1,237.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.10 डॉलर की बढत में 1,242.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
यह भी पढ़ें : उमा भारती का बयान- नहीं लड़ूंगी 2019 का चुनाव, मरते दम तक करूंगी राजनीति, EVM पर ये कहा
जबकि ग्लोबल मार्केट में चांदी आज 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 14.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वैश्विक तेजी के बावजूद घरेलू जेवराती माँग सामान्य रहने से आज सोना स्टैंडर्ड 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

Facebook


