सीतारमण ने जॉर्डन की मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा
सीतारमण ने जॉर्डन की मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा
दोहा, 28 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जॉर्डन की योजना एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री जेना जैद तौकान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की।
सीतारमण ने कहा कि भारत, जॉर्डन का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने के लक्ष्य का भी उल्लेख किया।
दोहा में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक की 2026 की वार्षिक बैठक के दौरान अलग से हुई इस मुलाकात में दोनों मंत्रियों ने खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, व्यापार और निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जॉर्डन सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तौकान ने भारत को जॉर्डन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बताया। जॉर्डन उर्वरक, ऊर्जा, जल और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं समेत कई क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने और उसे मजबूत करने का इच्छुक है…।’’ रमण अजय
अजय

Facebook


