बर्गर किंग इंडिया की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर 92 प्रतिशत बढ़े

Ads

बर्गर किंग इंडिया की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर 92 प्रतिशत बढ़े

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 06:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) बर्गर किंग इंडिया के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में 92 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

ये भी पढ़ें- गैर कानूनी धंधा करने वाली नगमा खातून को पुलिस ने रंगेहाथों किया गिर..

बर्गर किंग के शेयर सोमवार को बीएसई में 60 रुपये निर्गम मूल्य के मुकाबले 115.35 रुपये पर खुले। इसके बाद शुरुआती कारोबार में शेयर बढ़कर 119.80 के स्तर पर आ गए, जो 99.66 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

एनएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर 87.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.50 पर थे।

ये भी पढ़ें- प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली की सीमा से हटाने सुप्रीम कोर्ट में य…

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,535.96 करोड़ रुपये था।

बर्गर किंग इंडिया के शेयरों को इस महीने की शुरुआत में 156.65 गुना अभिदान मिला था और 810 करोड़ रुपये की शुरुआती सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बोली का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें-आईईडी ब्लास्ट में घायल डिप्टी कमांडेंट शहीद, रायपुर में चल रहा था इ.

कंपनी इस समय भारत में 268 स्टोर का संचालन करती है। इनमें से आठ फ्रेंचाइजी हैं, जो मुख्य रूप से हवाई अड्डों पर स्थित हैं। बाकी स्टोर कंपनी के स्वामित्व में हैं।