मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ को मंजूरी दी
Modified Date: March 18, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: March 18, 2026 4:54 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत देशभर में 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।

‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क ऐसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र होते हैं, जहां कंपनियां लंबी तैयारी के बगैर तुरंत ही उत्पादन या संचालन शुरू कर सकती हैं।

इस योजना का उद्देश्य विश्वस्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा तैयार करना, विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देना और देश की आर्थिक वृद्धि को गति देना है।

सरकार को इस योजना से करीब 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ के तहत 100 एकड़ से लेकर 1,000 एकड़ तक के औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे जिनके लिए प्रति एकड़ अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में