UP News: योगी आदित्यनाथ की सरकार के नौ साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, नवरात्रि और ईद को लेकर भी कही ये बात

UP News: योगी आदित्यनाथ की सरकार के नौ साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, नवरात्रि और ईद को लेकर भी कही ये बात

UP News: योगी आदित्यनाथ की सरकार के नौ साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, नवरात्रि और ईद को लेकर भी कही ये बात

Uttar Pradesh News Today | Photo Credit: @myogiadityanath

Modified Date: March 18, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: March 18, 2026 2:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नौ वर्षों में ₹9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया
  • नौ वर्षों में कोई दंगा, तनाव या कर्फ्यू नहीं लगा: CM योगी
  • नौ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां, जिनमें से 2,09,000 पुलिस में की गईं

लखनऊ: Uttar Pradesh News Today उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने संबोधन के उन्होंने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्षों के लिए आप सभी का धन्यवाद देता हूं और अभिनन्दन करता हूं। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं और हमने नौ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।

कोई भय नहीं कोई तनाव नहीं

UP News in Hindi मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार से त्यौहार शुरू हो रहे हैं। नौ वर्ष में कोई दंगा नहीं, कोई तनाव नहीं और कोई कर्फ्यू नहीं। ये है अच्छे लॉ एंड आर्डर का असर। सुरक्षा के मुद्दे पर आप याद करिए यही तो प्रदेश है कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है परसों अलविदा की नवाज होगी कल से त्यौहार है लोगों में खुशी है कि हमारा त्यौहार आ रहा है हम नवरात्रि के साथ जुड़ेंगे जगत जननी मां भगवती के उपासना के साथ जुड़ेंगे कोई भय नहीं कोई तनाव नहीं कोई अराजकता नहीं कोई व्यवस्था नहीं कोई कर्फ्यू नहीं है कोई देंगे का भय नहीं है।

दो लाख नौ हजार पुलिस भर्तियां

सीएम योगी आदित्यानाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और इसे लगातार और मजबूत बनाने की दिशा में काम जारी है। 2017 से पहले सरकारी भर्तियां न के बराबर होती थीं, लेकिन हमने नौ वर्ष में नौ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां कीं। इनमें भी दो लाख नौ हजार भर्तियां पुलिस में की गईं हैं। इन भर्तियों से हमने उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं का पलायन रोकने में सफल रहे हैं।

 

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।