मंत्रिमंडल ने बागडोगरा, बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की हवाई अड्डा परियोजनाओं को मंजूरी दी

Ads

मंत्रिमंडल ने बागडोगरा, बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की हवाई अड्डा परियोजनाओं को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - August 16, 2024 / 08:55 PM IST,
    Updated On - August 16, 2024 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हवाई अड्डा परियोजनाओं पर शुक्रवार को मुहर लगाई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

वैष्णव ने कहा कि बागडगोरा हवाई अड्डे पर 1,549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए सिविल एन्क्लेव को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में ए-321 किस्म के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग स्थलों वाला एक ‘एप्रन’ भी बनाया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बिहार के बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,413 करोड़ रुपये है।

बिहटा में ए-321, बी-737-800, ए-320 किस्म के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग स्थलों वाले एक ‘एप्रन’ का निर्माण किया जाना है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय