BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

सीएएफई-तीन नियम एथनॉल यात्रा के अगले चरण में मदद करेंगे: इस्मा

सीएएफई-तीन नियम एथनॉल यात्रा के अगले चरण में मदद करेंगे: इस्मा

सीएएफई-तीन नियम एथनॉल यात्रा के अगले चरण में मदद करेंगे: इस्मा
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:22 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:22 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय चीनी एवं जैव-उर्जा विनिर्माता संघ (इस्मा) ने बुधवार को कहा कि एम-वन श्रेणी के वाहनों के लिए सरकार के सीएएफई-तीन ईंधन दक्षता नियम भारत की एथनॉल यात्रा के अगले चरण को एक महत्वपूर्ण नियामकीय प्रोत्साहन देंगे।

बिजली मंत्रालय ने बुधवार को एम-वन श्रेणी के वाहनों के लिए कॉरपोरेट औसत ईंधन अर्थव्यवस्था नियमों की घोषणा की।

इस्मा के महानिदेशक, दीपक बल्लानी ने बयान में कहा, ‘‘इस्मा बिजली मंत्रालय और बीईई द्वारा इन नियमों की घोषणा का स्वागत करता है, जो साफ़ और अधिक ऊर्जा-सुरक्षित परिवहन के लिए नीतिगत पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करता है।’’

उन्होंने कहा कि ये उपाय भारत की बढ़ती एथनॉल क्षमता का उपयोग करने के लिए अतिरिक्त रास्ते बनाने में मदद कर सकते हैं, साथ ही जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम कर सकते हैं।

इस्मा भारत में एथनॉल-आधारित स्वच्छ परिवहन को बढ़ाने के लिए सरकार के निरंतर समर्थन की सराहना करता है।

इस्मा ने कहा कि चीनी और जैव-उर्जा क्षेत्र के लिए एथनॉल से होने वाले कार्बन फ़ायदों को लगातार मान्यता मिलने से एथनॉल मूल्य श्रृंखला में और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है, साथ ही इससे भारत की उर्जा सुरक्षा और घरेलू जैव-ईंधन पाारिस्थितिकी तंत्र भी मज़बूत होगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सीएएफई-तीन नियम एथनॉल यात्रा के अगले चरण में मदद करेंगे: इस्मा

People also search for:Cafe Norms-Isma
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm