कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 23.37 गुना अभिदान

कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 23.37 गुना अभिदान

कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 23.37 गुना अभिदान
Modified Date: July 20, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: July 20, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 23.37 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश किए गए 78,35,821 शेयरों के मुकाबले 18,30,92,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 69.80 गुना अभिदान मिला। जबकि खुदरा निवेशकों के कोटा को 16.01 गुना अभिदान मिला और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.41 गुना अभिदान मिला।

कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए।

इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आईपीओ का मूल्य दायरा 402-424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और यह 21 जुलाई को बंद होगा।

वर्ष 2014 में बनी कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स एकीकृत खनन सेवा प्रदाता कंपनी है। इसकी अपनी कोई खदान नहीं है, लेकिन यह अपने ग्राहकों को खनन और लॉजिस्टिक्स सेवा देती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में