केनरा बैंक ने बॉन्ड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए

केनरा बैंक ने बॉन्ड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए

केनरा बैंक ने बॉन्ड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: February 26, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: February 26, 2026 7:02 pm IST

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को बॉन्ड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि 10 साल में परिपक्व होने वाले बासेल तीन मानकों के अनुरूप टियर-दो बॉन्ड 7.24 प्रतिशत ब्याज दर पर बेचे गए हैं।

उन्होंने बताया कि आधार निर्गम 2,000 करोड़ रुपये का था, जबकि बाकी रकम ‘ग्रीनशू विकल्प’ यानी अधिक बोली आने पर उसे रखने के विकल्प का इस्तेमाल करके जुटाई गई है।

सूत्रों ने बताया कि बैंक ने 7.24 प्रतिशत कूपन दर पर बोली स्वीकार कर 5,000 करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा तक धन जुटाने का फैसला किया।

भाषा राजेश राजेश अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में