Reena Pushkarna Kon Hai: भारतीय रेस्टोरेंट.. टेबल नंबर-8! शेफ रीना पुष्कर्णा का है नेतन्याहू की लव स्टोरी से खास कनेक्शन, इजराइली पीएम ने खुद किया खुलासा

भारतीय रेस्टोरेंट.. टेबल नंबर-8! शेफ रीना पुष्कर्णा का है नेतन्याहू की लव स्टोरी से खास कनेक्शन, Who is Reena Pushkarna: Benjamin Netanyahu's love story

Reena Pushkarna Kon Hai: भारतीय रेस्टोरेंट.. टेबल नंबर-8! शेफ रीना पुष्कर्णा का है नेतन्याहू की लव स्टोरी से खास कनेक्शन, इजराइली पीएम ने खुद किया खुलासा

Reena Pushkarna Kon Hai:

Modified Date: February 26, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: February 26, 2026 7:59 pm IST

Reena Pushkarna Kon Hai: प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों इजराइल दौरे पर हैं। आखिरी दिन दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने लव स्टोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह भारत के व्यक्तिगत रूप से कर्जदार हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पत्नी Sara Netanyahu के साथ उनकी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुई थी। खाना शानदार था, डेट भी शानदार थी और आज मेरे बच्चे भी हैं। इसलिए मैं भारत का आभारी हूं।

‘रीना पुष्कर्णा’ और टेबल नंबर 8 की कहानी

Reena Pushkarna Kon Hai: यह खास रेस्टोरेंट मशहूर भारतीय शेफ रीना पुष्कर्णा (Reena Pushkarna) का है, जो टेल अवीव में भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के लिए जानी जाती हैं। 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि नेतन्याहू और सारा की पहली डेट “टेबल नंबर 8” पर हुई थी। नेतन्याहू को भारतीय खाना बेहद पसंद है। वह हफ्ते में कम से कम दो बार ऑर्डर करते हैं और खासतौर पर बटर चिकन और कड़ाही चिकन के दीवाने हैं।जहां एक ओर भारत-इजरायल के बीच AI, साइबर सुरक्षा और शिक्षा में रणनीतिक समझौते हुए, वहीं नेतन्याहू की लव स्टोरी में भारतीय रेस्टोरेंट का कनेक्शन इस रिश्ते को और भी मानवीय और भावनात्मक बना दिया। राजनीति के मंच पर कूटनीति, और निजी जीवन में भारतीय स्वाद यही है भारत-इजरायल दोस्ती की खास पहचान।

कौन है रीना पुष्कर्णा

रीना पुष्कर्णा इजराइल में रहने वाली भारतीय शेफ है। इराकी मूल की यहूदी मां और पंजाबी पिता के यहां जन्मी रीना पुष्कर्णा जब 16 साल की थीं, तब उनकी शादी उनसे छह साल बड़े मर्चेंट नेवी में कैप्टन विनोद पुष्कर्णा से हो गई थी। शादी के अगले नौ साल वे शिप से एक देश से दूसरे देश घूमती रहीं। यहां उनके पास करने को कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने शिप पर काम करने वाले दुनिया के अलग-अलग देशों के बेहतरीन शेफ से खाना बनाना सीखा। हालांकि, कुकिंग की प्रारंभिक ट्रंनिंग उन्हें उनकी सास ने दी थी।

इंडियन करी का स्वाद चखाने का आया आइडिया

विनोद के मर्चेंट नेवी छोड़ने के बाद रीना 1984 में उनके साथ इजरायल रहने गईं। तब यहां किसी ने भारतीय व्यंजनों के बारे में सुना तक नहीं था। तभी रीना को यहां के लोगों को इंडियन करी का स्वाद चखाने का आइडिया आया। उन्होंने ‘ईचकदाना’ नाम से तेल अवीव में अपना पहला वेज रेस्त्रां खोल दिया। शुरुआत में उन्होंने यहां के लोगों को इंडियन करी के साथ दाल रोटी परोसी। इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। करीब सालभर संघर्ष करने के बाद उन्होंने तंदूर में बनने वाली नॉनवेज रेसेपीज बनाने का तय किया। उनके रेस्त्रां में बने चिकन टिक्का और मटन समोसा का स्वाद तेजी से इजरायलियों की जुबान पर चढ़ने लगा।

छह और शहरों में ‘तंदूरी’ नाम से रेस्त्रां खोली

तेल अवीव के लोगों को अपने व्यंजनों का मुरीद बनाने के बाद उन्होंने छह और शहरों में ‘तंदूरी’ नाम से रेस्त्रां की चेन खोली। यहां भारत के बड़े-बड़े होटलों से आए दर्जनों शेफ रोज करीब दो हजार लोगों का खाना बनाने लगे। उन्होंने इजरायल-लेबनान सीमा पर फूड मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी खरीदा, जहां से 20 प्रतिशत प्रोडक्ट अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और कैरिबियंस द्वीपों को एक्सपोर्ट करने लगीं। साथ ही इजरायल के 170 सुपरमार्केट में ‘रीना’ ब्रैंडनेम से रेडी टू ईट थाई और इंडियन फूड भी बेचने लगीं।

यह भी पढ़ेः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।