अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में सतर्क शुरुआत

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में सतर्क शुरुआत

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने की चिंताओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सतर्क रुख के साथ खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.03 पर खुला, और 75.02 के ऊपरी तथा 75.06 के निचले भाव तक गया। रुपया बृहस्पतिवार को 75.06 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 95.80 पर था। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत गिरकर 92.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय