नयी फिल्म सिटी के लिए डीपीआर तैयार करेगी सीबीआरई साउथ एशिया

Ads

नयी फिल्म सिटी के लिए डीपीआर तैयार करेगी सीबीआरई साउथ एशिया

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 06:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नोएडा, 14 दिसंबर (भाषा) संपत्ति सलाहकार सीबीआरई साउथ एशिया को नोएडा के पास प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए चुना गया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को यह घोषणा की।

सीबीआरई साउथ एशिया ने सोमवार शाम को ग्रेटर नोएडा में यीडा के कार्यालय में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वित्तीय बोली जीती है। यीडा ने बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि यीडा के सेक्टर 21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी का डीपीआर सीबीआरई साउथ एशिया द्वारा तैयार किया जाएगा। फॉर्चून 500 कंपनियों में यह 128वें स्थान पर है। कंपनी यह डीपीआर 60 दिन में सौंपेगी।

भाषा अजय

अजय महाबीर

महाबीर