BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सिएट का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये पर

सिएट का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये पर

सिएट का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये पर
Bhasha
Published: 17 Oct 2024 | 9:23 pmModified: 17 Oct 2024 | 9:23 pm

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) टायर विनिर्माता कंपनी सिएट का एकीकृत शुद्ध लाभ जिंस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 208 करोड़ रुपये रहा था।

सिएट ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 3,304 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,053 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 136.5 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 199 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आमदनी एकल आधार पर सितंबर तिमाही में 3,298 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,043 करोड़ रुपये थी।

सिएट के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने कहा, “इस तिमाही में हमारी अबतक की सर्वाधिक आमदनी रही है। इसमें मुख्य रूप से हमारे प्रतिस्थापन और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन का योगदान है। जिंस की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे मार्जिन पर असर पड़ा है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तिमाही के दौरान चुनिंदा मूल्य वृद्धि की, जिससे लागत प्रभाव का कुछ हिस्सा संतुलित हो गया।

भाषा अनुराग अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सिएट का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 121 करोड़ रुपये पर

People also search for:CeatResultsResults CEAT
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm