सिएट का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये पर
सिएट का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) टायर बनाने वाली कंपनी सिएट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका मुनाफा कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण प्रभावित हुआ।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 181.28 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की परिचालन आय समीक्षाधीन अवधि में 3,299.9 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,963.14 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बताया कि कुल खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,175.58 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,738.53 करोड़ रुपये था।
उपभोग की गई सामग्री की लागत दिसंबर तिमाही में 2,116.52 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,694.91 करोड़ रुपये थी।
सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने कहा, “हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत ने हमारे मार्जिन को प्रभावित किया है, लेकिन हमने तिमाही के दौरान चुनिंदा श्रेणियों में मूल्य वृद्धि के माध्यम से इस वृद्धि के कुछ हिस्से की भरपाई की है।’’
भाषा अनुराग अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सिएट का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm