केंद्रीय भंडारण निगम का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 30.23 प्रतिशत बढ़कर 695 करोड़ रुपये पर

केंद्रीय भंडारण निगम का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 30.23 प्रतिशत बढ़कर 695 करोड़ रुपये पर

केंद्रीय भंडारण निगम का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 30.23 प्रतिशत बढ़कर 695 करोड़ रुपये पर
Modified Date: September 25, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: September 25, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 30.23 प्रतिशत बढ़कर 694.94 करोड़ रुपये रहा।

सीडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक संतोष सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अब तक के सबसे अधिक कारोबार के कारण कंपनी के मुनाफे में वृद्धि हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 533.67 करोड़ रुपये था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम सीडब्ल्यूसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 208.48 करोड़ रुपये के कुल लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी की 64वीं वार्षिक आम बैठक में सिन्हा ने कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन किया और 3,636.24 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया।’’

कंपनी का कुल कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,636.24 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,776.88 करोड़ रुपये था।

सीडब्ल्यूसी के पास 986 गोदामों का नेटवर्क है, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 936 लाख वर्ग फुट है।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में