नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने 1,279 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट इश्यू को मंजूरी दी

नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने 1,279 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट इश्यू को मंजूरी दी

नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने 1,279 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट इश्यू को मंजूरी दी
Modified Date: September 25, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: September 25, 2026 10:28 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) दवा कंपनी नाटको फार्मा के निदेशक मंडल ने 1,279.35 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए ‘राइट इश्यू’ के जरिये इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह दो रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 1,70,58,082 इक्विटी शेयर 750 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी करेगी। इससे अधिकतम 1,279.35 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

राइट इश्यू के तहत पात्र शेयरधारकों को रिकॉर्ड तारीख एक अक्टूबर, 2026 को उनके पास मौजूद प्रत्येक 21 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों पर दो शेयर दिए जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि राइट इश्यू 12 अक्टूबर, 2026 को खुलेगा और 22 अक्टूबर को बंद होगा। पात्र शेयरधारक 12 से 16 अक्टूबर के बीच अपने राइट यानी शेयर खरीदने के अधिकार को शेयर बाजार में किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित या बेच सकेंगे।

नाटको फार्मा ने कहा कि निदेशक मंडल ने शुक्रवार की बैठक में नामित व्यक्तियों के शेयर कारोबार को नियंत्रित करने, उसकी निगरानी करने और इसकी जानकारी देने के लिए कंपनी की आचार संहिता में संशोधन को भी मंजूरी दी है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में