केंद्र ने वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, 25,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

केंद्र ने वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, 25,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

केंद्र ने वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, 25,500 करोड़ रुपये होगा निवेश
Modified Date: July 15, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:55 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 25,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में भीड़भाड़ को कम करने के लिए वरुणा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 43.22 किलोमीटर लंबे लिंक रोड के विकास को मंजूरी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना में मुख्य सड़क मार्ग, फ्लाईओवर, लूप, रैंप और सर्विस रोड समेत छह/चार-लेन वाला मुख्य रूप से एलिवेटेड गलियारा शामिल है। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) के तहत कुल 10,998.32 करोड़ रुपये की लागत से पूरा करेगा।

हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) वाली रूपरेखा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से देश में ढांचागत परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाता है।

वैष्णव ने मंत्रिमंडल के विभिन्न फैसलों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि सीसीईए ने वाराणसी शहर में भीड़ कम करने के लिए गंगा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच एक गलियारे के विकास को भी मंजूरी दी है।

बयान के अनुसार, 46.04 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में छह-लेन वाला एलिवेटेड मुख्य मार्ग, ‘केबल-स्टेयड’ पुल, ‘फुट-ओवर ब्रिज’-के साथ बड़ा पुल, लूप, रैंप, लिंक रोड और सर्विस रोड शामिल हैं। इसे भी हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत कुल 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में