केंद्र ने पिछले दो माह में कबाड़ बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
केंद्र ने पिछले दो माह में कबाड़ बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2025 और जनवरी, 2026 में कबाड़ बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। सोमवार को जारी ‘सचिवालय सुधार’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट के 27वें संस्करण में कहा गया कि कुल कमाई में से अकेले जनवरी, 2026 में 115.85 करोड़ रुपये हासिल हुए, जिसमें रेलवे, भारी उद्योग और कोयला मंत्रालय का बड़ा योगदान था।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों के दौरान कबाड़ बेचने से कुल 200.21 करोड़ रुपये की आय हुई।
कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि यह रिपोर्ट सरकार की उन पहल का विश्लेषण प्रस्तुत करती है, जिनका उद्देश्य शासन और प्रशासन में सुधार लाना है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


