सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 244 करोड़ रुपये

Ads

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 244 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - October 20, 2023 / 10:17 PM IST,
    Updated On - October 20, 2023 / 10:17 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 244 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 178 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 2,002 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,675 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण