चार्जजोन को ईवी चार्जिंग ढांचे के लिए एक अरब डॉलर के अनुबंध मिले
चार्जजोन को ईवी चार्जिंग ढांचे के लिए एक अरब डॉलर के अनुबंध मिले
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग नेटवर्क कंपनी चार्जजोन ने मंगलवार को कहा कि उसने ईवी चार्जिंग ढांचे के लिए एक अरब डॉलर (लगभग 10,500 करोड़ रुपये) से अधिक के दीर्घकालिक अनुबंध हासिल किए हैं। ये अनुबंध शहरी परिवहन की इलेक्ट्रिक बस, ट्रक और वाणिज्यिक कार बेड़ों के लिए हैं।
कंपनी ने बताया कि इससे चार्जजोन के सुपरचार्जिंग विस्तार के अगले चरण को गति मिलेगी, जिसके तहत कंपनी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों में 1,000 नए स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।
इन अनुबंधित बेड़ों के साथ, चार्जजोन को उम्मीद है कि नए ईवी चार्जिंग स्टेशन दैनिक आधार पर 15,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को सेवा देंगे।
चार्जजोन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कार्तिकेय हरियाणी ने कहा, ‘‘भारत का ईवी चार्जिंग बाजार एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां पैमाने को केवल इस बात से नहीं मापा जाएगा कि कितने चार्जर लगाए गए हैं, बल्कि इससे मापा जाएगा कि उनके माध्यम से कितनी ऊर्जा पहुंचाई और बेची गई है और उन परिसंपत्तियों का कितनी निरंतरता से उपयोग किया जा रहा है।’’
भाषा अजय पाण्डेय
अजय

Facebook


