CG Railway Line Projects Status: छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी.. इन इलाकों में जल्द दौड़ेगी रेलगाड़ियां.. इन 3 प्रोजेक्ट पर शुरू होने वाला है काम

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना सहित तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात कर परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

CG Railway Line Projects Status: छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी.. इन इलाकों में जल्द दौड़ेगी रेलगाड़ियां.. इन 3 प्रोजेक्ट पर शुरू होने वाला है काम

Chhattisgarh Approved Railway Lines Projects Status || Image- Indian Railway File

Modified Date: July 30, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कटघोरा-डोंगरगढ़ रेललाइन पर जल्द काम शुरू होगा।
  • मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री से तीन परियोजनाओं पर चर्चा की।
  • रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय रेलमंत्री ने राज्य के बहुप्रतीक्षित कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना पर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। (Chhattisgarh Approved Railway Lines Projects Status) आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनि वैष्णव से मुलाक़ात की है। इस भेंट के दौरान सीएम और सांसद की रेलमंत्री से कटघोरा-डोंगरगढ़ लाइन और बस्तर के दो अन्य रेललाइन पर विस्तार से चर्चा हुई है। मंत्री ने सभी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सितम्बर 2018 में मिली थी मंजूरी

गौरतलब है कि, सितम्बर 2018 में कटघोरा-डोंगरगढ़ रेललाइन को मंजूरी मिली थी। बताया गया था कि, कटघोरा से डोंगरगढ़ के बीच 294.53 किलोमीटर की नई ब्रॉडगेज विद्युतीकृत रेल लाइन से छत्‍तीसगढ़ के रेल संपर्क से अछूते क्षेत्रों को रेल संपर्क उपलब्‍ध होगा और अछूते क्षेत्रों के लिए औद्योगिक विकास का द्वार खुलेगा। इससे हावड़ा मुंबई मार्ग के व्‍यस्‍त झरसुगुडा-नागपुर सेक्‍शन से माल की आवाजाही होगी और बिलासपुर-चांपा तथा दुर्ग स्‍टेशनों के व्‍यस्‍त यार्डों से नहीं गुजरना होगा।

आठ साल पहले थी 5950.47 करोड़ रूपये लागत

इस नई रेल लाइन से छत्‍तीसगढ़ के कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम तथा राजनांदगांव जिलों को लाभ मिलने की संभावना है। (Chhattisgarh Approved Railway Lines Projects Status) आठ वर्ष पूर्व इस परियोजना की लागत 5950.47 करोड़ रूपये थी हालाँकि अब इसमें फेरबदल सम्भव है।

बल्लारी-गुंतकल रेलखंड पर तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी

गौरतलब है कि, इससे पहले पिछले हफ्ते हुई प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने बल्लारी-गुंतकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना पर 1,264 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

तीसरी-चौथी लाइन से बढ़ेगी रेल क्षमता

परियोजना के तहत कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में करीब 46 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। (Chhattisgarh Approved Railway Lines Projects Status) यह परियोजना पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत लागू होगी, जिससे रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, परिचालन अधिक सुगम होगा और इस महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर पर भीड़भाड़ कम होगी।

99 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना से करीब 99 गांवों और लगभग 7 लाख आबादी को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही यात्रियों के दैनिक आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। बल्लारी किला और श्री कुमार स्वामी मंदिर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

माल परिवहन होगा तेज, पर्यावरण को भी फायदा

बल्लारी-गुंतकल रेलखंड लौह अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, इस्पात, कोयला, उर्वरक और खाद्यान्न जैसे औद्योगिक उत्पादों के परिवहन का प्रमुख मार्ग है। (Chhattisgarh Approved Railway Lines Projects Status) अतिरिक्त रेल लाइनों के बनने से हर वर्ष 1.622 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढोने की क्षमता विकसित होगी, जिससे माल परिवहन तेज होगा और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी। सरकार के अनुसार, सड़क से रेल की ओर माल परिवहन बढ़ने से 1.32 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होगी और 6.67 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 27 लाख पेड़ लगाने के बराबर पर्यावरणीय लाभ माना गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown