जिंदल सुप्रीम का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर

जिंदल सुप्रीम का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर

जिंदल सुप्रीम का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: September 9, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: September 9, 2026 1:44 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड ने अपने 125 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ बोली के लिए 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 15 सितंबर को बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ 1.07 करोड़ नए शेयर और 26.86 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। इस तरह कुल आईपीओ का आकार करीब 124.88 करोड़ रुपये बैठता है।

नए शेयर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर को 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

जिंदल सुप्रीम विभिन्न अवसंरचना और औद्योगिक उपयोगों के लिए स्टील पाइप तथा ट्यूब का विनिर्माण और आपूर्ति करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में