Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी ‘लीला’… लाल-हरा अब ‘नीला’! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?
Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी 'लीला'... लाल-हरा अब 'नीला'! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?
Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी 'लीला'... लाल-हरा अब 'नीला'! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?/image: IBC24 file
- सपा छात्रसभा के सम्मेलन में लाल की जगह नीला ड्रेसकोड नजर आया
- अखिलेश यादव भी नीला गमछा पहने नजर आ चुके हैं
- नीले रंग को दलित वोट बैंक से जोड़कर सियासी चर्चा तेज है
लखनऊ। Vande Bharat IBC24 News: उत्तरप्रदेश में जैसे-जैसे 2027 करीब आ रहा है..यहां राजनीतिक दलों के अलग-अलग पैंतरे भी नजर आने लगे हैं। ऐसा ही एक चुनावी पैंतरा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से चला गया..जब उसके छात्र सभा में लाल की जगह ड्रेसकोड का रंग नीला कर दिया गया। इससे पहले खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिला अध्यक्षों की बैठक में लाल रंग की जगह नीले रंग का गमछा गले में डाले नजर आए थे..तो क्या यूपी के चुनावी जंग में सपा की रंग वाली नीति काम करेगी।
नीले रंग में रंगी नजर आई समाजवादी पार्टी (Akhilesh Yadav Blue Gamcha)
पहली नजर में इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी हैरत होगा। ये वही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जिनकी रैली में लाल और हरे रंग का समंदर उमड़ता है, लेकिन 8 सितंबर को लखनऊ में आयोजित सपा छात्रसभा के सम्मेलन में लाल टोपी वाली समाजवादी पार्टी नीले रंग में रंगी नजर आई। इससे पहले सपा सुप्रीमो गले में नीला गमछा डालकर बसपा वालों की बीपी जरूर बढ़ा दी है।
ड्रेस कोड में बदलाव को सपा का चुनावी दांव (SP Election Strategy)
दरअसल यूपी की राजनीति में रंगों का अलग-अलग सियासी संदेश रहा है..नीला रंग बसपा की विचारधारा से जुड़ा माना जाता है, जबकि सपा की पहचान लंबे समय से लाल और हरे रंग से रही है। ऐसे में छात्रसभा में ड्रेस कोड में बदलाव को सपा का चुनावी दांव माना जा रहा है..हालांकि बीजेपी कह रही है कि रंग बदलने से कुछ नहीं होने वाला
सपा के नीले रंग के पीछे क्या है प्लान
Vande Bharat IBC24 News तो क्या लाल और हरे के साथ अब नीले रंग को जोड़कर अखिलेश यादव PDA के D यानी दलित वोट को साधने की तैयारी में हैं, क्योंकि यूपी में करीब 21% आबादी दलितों की है..जिन्हें बहुजन समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा वोट बैंक माना जाता है। अब जब सपा ने लाल-हरे के साथ-साथ नीले रंग से मोहब्बत दिखाई है.. तब ये सवाल अहम हो जाता है कि..इसका असर 27 के चुनावी समर में होगा।
इन्हें भी पढ़ें
- Anganwadi Worker Salary Hike News: तीज से पहले सीएम का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा वेतन, सहायिकाओं के मानदेय में 2000 का इजाफा, जानिए अब कितने मिलेंगे
- Chhattisgarh E Bus Service: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के इन शहरों में दौड़ेगी 240 ई-बसें, सीएम साय ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश, जानें कब से शुरू होगी सेवा
- Chhattisgarh High Court New Judges List: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें नामों की लिस्ट

Facebook


