Flight Ticket Price Hike: त्योहारों में फ्लाइट से सफर करना पड़ेगा महंगा! हवाई टिकटों के दाम में भारी बढ़ोतरी, इन रूट्स पर किराए ने बिगाड़ा यात्रियों का बजट

Flight Ticket Price Hike: त्योहारी सीजन में हवाई सफर काफी महंगा हो गया है। कुछ रूट्स की टिकटों के दाम 340% तक बढ़ गए हैं। सीटों की बढ़ती मांग और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की महंगी कीमतों को इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Flight Ticket Price Hike: त्योहारों में फ्लाइट से सफर करना पड़ेगा महंगा! हवाई टिकटों के दाम में भारी बढ़ोतरी, इन रूट्स पर किराए ने बिगाड़ा यात्रियों का बजट

(Flight Ticket Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 9, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: September 9, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • त्योहारी सीजन में हवाई किराया महंगा
  • कुछ रूट्स पर 340% तक उछाल
  • कोलकाता-देवघर टिकट ₹12,500+

नई दिल्ली: Flight Ticket Price Hike: अगर आप दिवाली या दुर्गा पूजा की छुट्टियों में फ्लाइट से घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो बजट बढ़ाना पड़ सकता है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही हवाई किरायों (Flight Ticket Price Hike) में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। कई रूट्स की टिकटों की कीमतों में सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ा दिए हैं। कुछ रूट्स पर किराया 340% तक बढ़ने की बात भी सामने आई है।

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर

कोलकाता-देवघर रूट पर सामान्य किराया (Flight Ticket Price) करीब 2,800 रुपये रहता है, जो पीक डेट्स में 12,500 रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। दिल्ली-पटना का टिकट आमतौर पर 3,500 रुपये से 4,500 रुपये में मिलता है। लेकिन अब यह 12,500 रुपये से ऊपर है। दिल्ली-अगत्ती का किराया करीब 8,500 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये तक पहुंच गया है। बेंगलुरु-झारसुगुड़ा में किराया 4,200 रुपये से बढ़कर 16,200 रुपये से ज्यादा हो गया है।

मुंबई से बरेली और कोलकाता भी महंगे

मुंबई-बरेली रूट पर सामान्य दिनों में करीब 4,500 रुपये का किराया अब बढ़कर 15,000 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई-कोलकाता की फ्लाइट का किराया आम दिनों में लगभग 5,000 रुपये रहता है, लेकिन दुर्गा पूजा के पीक दिनों में यह 11,500 रुपये से 14,500 रुपये तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कम प्रतिस्पर्धा वाले रूट्स पर किराये में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सीटें भरने और ईंधन महंगा होने का असर

एयरलाइंस में टिकट की कीमत मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब से बदलती रहती है। जैसे-जैसे सीटें भरती जाती हैं बाकी टिकट (Flight Ticket Price Hike) महंगे होते जाते हैं। इसके अलावा 1 सितंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमत 5.46% बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। एयरलाइंस की कुल लागत में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 35-40% होती है जिससे किरायों पर दबाव बढ़ा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।