Half Yearly Exam Time Table 2026: आ गया अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल.. 15 सितम्बर से शुरू होंगे एग्जाम, 21 से 25 सितंबर तक होगी कॉपी जांच
सारण जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। कक्षा 1 से 8 की परीक्षा 15 सितंबर, 9वीं-10वीं की 21 सितंबर और प्लस टू की परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी।
Half Yearly Exam Time Table 2026 || Image- IBC24 News File
- 15 सितंबर से पहली-आठवीं की परीक्षा
- 21 सितंबर से नौवीं-दसवीं की परीक्षा
- 18 सितंबर से प्लस टू की परीक्षा
Half Yearly Exam Time Table 2026: छपरा: सारण जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के करीब 2750 प्रारंभिक स्कूलों और 400 से अधिक प्लस टू स्कूलों में तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, शिक्षा विभाग ने परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी प्रखंडों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
15 सितंबर से शुरू होगी पहली से आठवीं की परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सितंबर 2026 में अलग-अलग कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा 1 से 8वीं तक की परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक होगी। वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा 21 से 23 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
9वीं और 10वीं की परीक्षा भी होगी
Half Yearly Exam Time Table 2026: कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। 21 सितंबर को पहली पाली में मातृभाषा और दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। 22 सितंबर को विज्ञान या संगीत और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 23 सितंबर को गणित या गृह विज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी। सभी पालियों में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
12वीं का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
कक्षा 12वीं में 18 सितंबर को भौतिकी, उद्यमिता, दर्शनशास्त्र, रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र और राजनीति विज्ञान की परीक्षा होगी। 19 सितंबर को गणित, जीवविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन और भूगोल की परीक्षा होगी। 21 सितंबर को अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा होगी। 22 सितंबर को भाषा विषय और मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। 23 सितंबर को कृषि, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। इसके बाद 24 सितंबर को इतिहास और संगीत तथा 26 सितंबर को गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा
Half Yearly Exam Time Table 2026: अर्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा उनके कक्षा शिक्षक लेंगे। बच्चों से पूछे जाने वाले सवाल ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
कक्षा 3 से 8 तक विभाग देगा उत्तर पुस्तिका
कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। सभी स्कूलों को परीक्षा के प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल से डाउनलोड करने होंगे। विभाग ने सभी स्कूलों को तय समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने और पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
परीक्षा के बाद होगी कॉपियों की जांच
Half Yearly Exam Time Table 2026: अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद 21 से 25 सितंबर के बीच उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन संकुल स्तर पर किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे सह-शैक्षिक विषयों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा। कक्षा 6 के विद्यार्थियों के शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान और कला विषय का मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इन विषयों में विद्यार्थियों को ग्रेड दिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस जारी, बाद में निरस्त किया गया
‘आशा फॉरएवर’: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी
अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया
आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे
सड़क की बदहाली के विरोध में शिवसेना (उबाठा) पार्षदों ने अधिकारी को दी गड्ढों की तस्वीरों वाली शॉल

Facebook


