BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

चीन ने दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर पाबंदी को लेकर भारत से बातचीत के संकेत दिए

चीन ने दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर पाबंदी को लेकर भारत से बातचीत के संकेत दिए

चीन ने दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर पाबंदी को लेकर भारत से बातचीत के संकेत दिए
Bhasha
Published: 12 Jun 2025 | 7:48 pmModified: 12 Jun 2025 | 7:48 pm

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 12 जून (भाषा) चीन ने दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भारत के साथ बातचीत का बृहस्पतिवार को संकेत देते हुए कहा कि वह औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को स्थिर रखने के लिए संबंधित देशों के साथ बातचीत और सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

चीन ने प्रमुख दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर हाल ही में प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस वजह से भारत सहित कई देशों में वाहन एवं सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

चीनी विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, ‘‘हम वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति शृंखलाओं की स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखने के लिए संबंधित देशों और क्षेत्रों के साथ बातचीत और सहयोग बढ़ाने को तैयार हैं।’’

जियान ने पीटीआई-भाषा के एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या चीन भारत को दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने को तैयार है, क्योंकि उसने अमेरिका और यूरोपीय संघ को निर्यात लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया है।

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में विशिष्ट जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने चीनी उप मंत्री सन वेइदोंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान रावत ने अन्य बातों के अलावा “साझा चिंताओं” पर भी चर्चा की।

चीन के पास दुर्लभ पृथ्वी खनिजों का एकाधिकार है लिहाजा निर्यात पर पाबंदी लगाने से वाहन एवं अन्य उद्योगों में दुर्लभ धातुओं की कमी हो गई है। इसे लेकर उद्योग जगत ने चिंताएं जताई हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: चीन ने दुर्लभ खनिज तत्वों के निर्यात पर पाबंदी को लेकर भारत से बातचीत के संकेत दिए

People also search for:China India Rare Minerals
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm