चीन-अमेरिका आर्थिक संबंध ‘‘दोनों के लिए लाभकारी’’ : शी

चीन-अमेरिका आर्थिक संबंध ‘‘दोनों के लिए लाभकारी’’ : शी

चीन-अमेरिका आर्थिक संबंध ‘‘दोनों के लिए लाभकारी’’ : शी
Modified Date: May 14, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:50 pm IST

बीजिंग, 14 मई (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता के दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध परस्पर दोनों के लिए लाभकारी हैं। यह जानकारी चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने दी।

शी ने कहा, ‘‘ कल हमारे आर्थिक एवं व्यापारिक दलों ने सामान्यतः संतुलित और सकारात्मक बातचीत की। यह दोनों देशों के लोगों और दुनिया के लिए अच्छी खबर है।’’

चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि तथ्य बार-बार साबित करते हैं कि व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे मिलकर उस सकारात्मक गति को बनाए रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां मतभेद और टकराव होते हैं, वहां समान स्तर पर बातचीत ही एकमात्र सही विकल्प है।’’

निवेशक इस यात्रा के दौरान ईरान युद्ध और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर प्रगति के साथ ही सोयाबीन, विमान एवं चिप जैसे क्षेत्रों में संभावित व्यापार समझौतों की उम्मीद कर रहे हैं।

ट्रंप बुधवार रात बीजिंग पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद उत्पन्न हुए वैश्विक ऊर्जा संकट से आर्थिक एवं भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं जिसका असर खास तौर पर एशिया पर पड़ा है।

एपी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में